गुमला समाहरणालय परिसर में कैनोपी आम बिक्री स्टॉलका उद्घाटन गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो,पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ,अपार समाहर्ता राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी की मौजूदगी में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत ने किया ।मौके पर सांसद ने कहा की गुमला जिला में किसानों और महिला स्वयं सहायता समूह को बाजार से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय उत्पादकों के विपणन को नई गति देने का प्रयास किया गया है। इस पहल से किसानों को बिचौलियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी और अपने उत्पादक को बेहतर मूल्य मिलेगा ।इस स्टॉल का संचालन जेएसएलपीएस द्वारा सुपोषित गुमला रायडीह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा किया जाएगा ।मौके पर राजनील तिग्गा, रमेश कुमार चीनी, संतोष गुप्ता गुड्डू ,अकील अहमद, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू,राजेश रूद्रा, संगीता जायसवाल, मोती चौबे ,जाकिर अंसारी, सन्नी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थितथे।


Blog





