रांची/लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर अजातशत्रु ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा झारखंड में युवा मोर्चा द्वारा संचालित विभिन्न जनसंपर्क अभियानों, संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना चाहिए। साथ ही युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। नितिन नवीन ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को भाजपा से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आग्रह किया। उन्होंन


Blog





