लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में सांसद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जनवितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज दिया जाना और पीवीटीजी परिवारों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा अनाज दिया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन और एक्स-रे मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल में मरीजो का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने व सीएचसी केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता का भी निर्देश दिया गया।
ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को जीमा चौक से बराटपुर, मन्हो मोड़ व भक्सो एने नदी नगरा से बाघी तक पथ निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। सांसद ने कहा कि पथों की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही बाघा में पुल निर्माण समेत अन्य योजनाओं की आवश्यकता संबंधी जांच कराने का निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग को खरीफ-2026 अंतर्गत धान का बीज ससमय किसानों के बीच वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
आपदा प्रबंधन विभाग को नियमित रूप से आपदा से प्रभावितों को भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचलों में आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र विशेष परिस्थितियों में त्वरित रूप से निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद को नियमित रूप से सफाई कर्मियों का मजदूरी भुगतान कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों की मरम्मति कराये जाने का निर्देश दिया गया। चुंगी प्राप्त करने के लिए एक स्थल निर्धारित करने और वेंडिंग रेट चार्ट के अनुस


Blog





