लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का हाई स्कूल के समीप बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक लातेहार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जो सीरम गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान बनकर आया था। लौटने के क्रम में मक्का हाई स्कूल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर झाड़ियों में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल नंबर JH19D0795 घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त अवस्था में झाड़ियों में पड़ी मिली। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक रूप से युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई थी, हालांकि बाद में उसकी पहचान साशांग लातेहार निवासी राजकुमार उरांव के रूप में की गई। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जोबांग पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है। वही दुर्घटना से ही मौत होने की पुष्टी करते हुए यूडी केस दर्ज करने की जानकारी दी गई।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 04-06-2026 11:00 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Special Report Lohardaga News