किस्को :लोहरदगा ज़िले क़े किस्को प्रखंड क़े नारी धुर्वा मोड़ मैदान मे स्थिति सभा कछ मे रविवार को पाखर लोहरदगा एवं पाखर रिचूघुट्टा क्षेत्र के ट्रक चालकों तथा ऑल झारखण्ड ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ट्रक चालकों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान यूनियन क़े जिला अध्यक्ष शाजिद अंसारी ने कहा कि संगठित होकर ही श्रमिक एवं चालक वर्ग अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने ट्रक चालकों से ट्रेड यूनियन के साथ जुड़कर एक मजबूत संगठन बनाने का आह्वान किया, ताकि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा जा सके। बैठक में ट्रक चालकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर यूनियन प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
चर्चा के बाद उपस्थित ट्रक चालकों ने ट्रेड यूनियन के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर सहमति जताई। सभी ने एकजुट होकर श्रमिक हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के चालकों के अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष,साजिद अंसारी, जिला सचिव उज्वल कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष, अख्तर अंसारी, जिला उप सचिव, फिरोज अंसारी, किस्को प्रखंड अध्यक्ष, तबरेज अंसारी, प्रखंड सचिव, अहमद अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजय राम,जुलफ़ान अंसारी, वसीम अंसारी, मंजूर अंसारी, बिरसा मुंडा, शाहिद अंसारी, तोपनो छोटू
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 31-05-2026 09:27 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Special Report Lohardaga News