उजाला , ब्यूरो । रांची में सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक नन्हे इशांक एवं उनके परिवारजनों से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात । भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट (29 किमी) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाने पर इशांक को सम्मान राशि, (पांच लाख) अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम उम्र में इशांक ने जिस साहस, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है, वह पूरे झारखंड समेत देश के लिए गौरव का क्षण है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य के लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हमारी सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि झारखंड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करें।

वही मुख्यमंत्री ने नन्हे इशांक के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। झारखंड का मान ऐसे ही ऊंचाइयों तक पहुंचता रहे, जोहार।


वही मौके पर क राज्य के खेल मत्री, मुख्य सचिव के साथ परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे ।

Desk Desk · 07-05-2026 11:02 PM · 📍 World
Advertisement
Tags
Special Report World News