बड़कागांव/हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़कागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  

3 जून 2026 की रात्रि विशेष समकालीन अभियान के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को हजारीबाग जेल भेज दिया गया।  

गिरफ्तार वारंटी:
1. जगदीश राणा, निवासी तलसवार: कोर्ट कंप्लेंट केस संख्या 1360/14 में धारा 376 एवं 323 भादवि के तहत वारंट जारी था।  
2. दिनेश यादव, निवासी नापो कला: गिद्दी थाना कांड संख्या 64/22 में धारा 414, 54 एवं 13 खनिज अधिनियम के तहत वांछित।  
3. तापेश्वर यादव, निवासी नापो कला: गिद्दी थाना कांड संख्या 64/22 में धारा 414, 54 एवं 13 खनिज अधिनियम के तहत वांछित।  

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।  
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 05-06-2026 10:10 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Hazaribagh News