लोहरदगा:पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर मंगलवार को कुडू थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुडू, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल तथा थाना प्रभारी कुडू उपस्थित रहे।
जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार के आयोजन से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।


Blog





