धनबाद में मातृशक्ति ने अनाथालय के बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

धनबाद| भुईंफोड़ मंदिर स्थित अनाथालय में 10 बेंच-डेस्क किए गए समर्पित, बच्चों के बीच कॉपी, पेन और अन्य जरूरी सामान वितरितधनबाद। सामाजिक संस्था पवित्र मातृशक्ति की ओर से भुईंफोड़ मंदिर स्थित अनाथालय में बच्चों के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से अनाथालय को 10 बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच जरूरत की कई वस्तुएं भी वितरित की गईं। इनमें गमछा, बिस्किट, पेन, कॉपी और पेंसिल बॉक्स समेत अन्य सामान शामिल रहे।बच्चों के साथ समय बिताया

सामग्री वितरण के अलावा संस्था की सदस्यों ने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। इससे बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बच्चों के साथ समय बिताया गया।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सुमन बगड़िया, कोषाध्यक्ष विभा अग्रवाल के अलावा सीमा मित्तल, मीणा डोकानिया, कीर्ति, निधि सांवरिया, अनीता अग्रवाल और मंजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



Desk Desk · 05-10-2026 12:13 PM · 📍 Dhanbad
Tags
Special Report Dhanbad News