केरेडारी / हजारीबाग :- केरेडारी प्रखंड के गर्री कला में अश्विनी दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। गांव के मुख्य चौक पर भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। सफेद रंग का विशाल पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इसी बीच शनिवार को अश्विनी दुर्गा पूजा समिति 2026 का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति ने पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया है।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है - अध्यक्ष श्री रामप्रकाश महतो, सचिव श्री रवि कुमार, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ कुमार, उपसचिव श्री रोहित राम, उपकोषाध्यक्ष श्री नरेश राणा, महासचिव श्री बालेश्वर राणा और श्री महाबीर महतो।
साथ ही 12 सदस्यीय संरक्षक समिति में मुखिया हितनारायण साव, उपमुखिया कैलाश महतो, पंसस रामएकबाल सिंह, पंसस पूनम देवी सहित शिक्षक व समाजसेवी और 27 सदस्यीय सलाहकार समिति में मोहन महतो, नागेश्वर महतो, श्याम राजक, डॉ कपिलदेव महतो, राजकिशोर पासवान, पवन गँझु सहित गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।
ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
Blog





