लोहरदगा: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उससे हो रही जनहानि पर चिंता जताते हुए लोहरदगा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में एनडीसी अभिनीत कुमार सूरज को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में हाल ही में मिशन चौक परबॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का उल्लेख किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस दर्दनाक घटना, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। बताया गया कि अप्रैल 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 109 सड़क दुर्घटनाएं, 99 मौतें और 49 लोग घायल हुए हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।सिविल सोसाइटी ने कहा कि बॉक्साइट ट्रकों, हाइवा और अन्य भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। इन हादसों में बड़ी संख्या में युवा वर्ग की जान जा रही है, जिससे कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में नशे में वाहन चलाना, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस वाहन संचालन, नाबालिग चालकों की बढ़ती संख्या, सड़क अतिक्रमण, जर्जर सड़कें और यातायात नियमों की अनदेखी को बताया गया। ज्ञापन के माध्यम से ब्रेथ एनालाइजर (अल्कोहल जांच यंत्र) का नियमित और प्रभावी उपयोग करने, शहर में स्पीड कैप्चर मशीन (रडार गन) लगाने की व्यवस्था किये जाने,
राष्ट्रीय राजमार्ग 143ए एवं 143एजी के प्रमुख चौराहों पर साइनेज और प्रभावी रंबल स्पीड ब्रेकर लगाने,बॉक्साइट ट्रकों और भारी वाहन
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 23-06-2026 09:24 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Special Report Lohardaga News