हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुराने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, थानों में आम जनता से बेहतर व्यवहार और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
आईजी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:
1. एनडीपीएस मामलों पर सख्ती: अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें शामिल अभियुक्तों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
2. संगठित अपराध पर कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त लोगों, संगठित अपराध गिरोहों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA लगाने, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने और गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
3. गुमशुदगी के मामले: जिले में लंबित सभी गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।
4. गंभीर कांडों की मॉनिटरिंग: सभी डीएसपी और एसडीपीओ को हत्या, महिला अपराध व अन्य गंभीर कांडों में खुद घटनास्थल पर जाकर समीक्षा करने और जांच में तेजी लाने को कहा गया।
5. जन-सरोकार: थानों में आने वाले आम लोगों से शालीनता से पेश आएं, उनकी समस्या सुनें और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
6. मुहर्रम पर विशेष अलर्ट: मुहर्रम त्योहार को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने का निर्देश। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत वरीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


Blog





