केरेडारी/हजारीबाग: गर्री कलां पंचायत के उप मुखिया के सुपुत्र के छठियारी कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में जागेशवर कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया समेत सभी गणमान्य समाजसेवियों ने नन्हे बच्चे के दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुखिया हितनारायण साव, विधायक प्रतिनिधि के रूप में जागेशवर कुमार, आजसू पार्टी नेता विश्वनाथ कुमार बादल, उप मुखिया कैलाश महतो, समाजसेवी नागेश्वर महतो, राम प्रकाश कुमार, अरुण महतो, प्रदीप राम, राजीव कुमार, देवनाथ कुमार, रवि महतो, डॉक्टर कपिलदेव महतो सहित कई दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया और परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


Blog





