लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त कुल 228 आवेदनों में से 218 आवेदन पात्र पाए गए हैं, जबकि शेष आवेदन अपात्र हैं। समिति द्वारा सर्वसम्मति से पात्र आवेदनों को आगे की कार्रवाई हेतु ज्रेडा को भेजने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बिरसा बीज विनिमय योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले बीजों का शत-प्रतिशत वितरण 25 जून तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को किसानों की समृद्धि से जोड़ते हुए उपायुक्त ने मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खरीफ एवं रबी मौसम से पूर्व किसानों के साथ आयोजित होने वाली गोष्ठियों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर विस्तृत चर्चा की जाए तथा किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने एवं सुधारने के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की जाए। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की भी समीक्षा


Blog





