लोहरदगा: झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, आय, आवासीय एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के निर्गमन के लिए जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में 16 से 20 जून 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पंचायतवार शिविर लगाकर आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रखंडों के पंचायत भवनों एवं निर्धारित स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे। कुडू प्रखंड में 16 जून को सलगी, सुंदरू एवं कोलसिमरी, 17 जून को बड़कीचांपी, जीमा एवं उडुमुड, 18 जून को चिरी, जिंगी एवं ककरगढ़, 19 जून को लावागाईं, टाटी एवं चंदलासो तथा 20 जून को कुडू एवं पण्डरा पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे।सदर प्रखंड में 16 जून को अरकोसा, रामपुर एवं हिरही, 17 जून को बाघा एवं हरमू, 18 जून को हेसल एवं तिगरा, 19 जून को भटखिजरी, निंगनी एवं मनहो तथा 20 जून को जोरी एवं जुरिया पंचायत भवन में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में 16 जून को मैरेज हॉल खादगढ़ा तथा 18 जून को नगर भवन में विशेष शिविर का आयोजन होगा। सेन्हा प्रखंड में 16 जून को अलौदी, सेन्हा एवं उगरा, 17 जून को मुर्की तोड़ार एवं बदला, 18 जून को बुटी एवं तोड़ार, 19 जून को अरु एवं डांडू तथा 20 जून को भड़गांव एवं झाल जमीरा पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे। भंडरा प्रखंड में 16 जून को उदरंगी, आकाशी एवं गडरपो, 17 जून को भंडरा एवं मसमानो, 18 जून को बड़ागाईं
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 15-06-2026 09:46 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Government Lohardaga News