लोहरदगा। जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सदर प्रखंड अंतर्गत बगडु पंचायत के जामुन टोली गांव में सदर प्रखंड प्रभारी बजरंग साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के जिला संरक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, मजबूती तथा समाजहित में संगठन की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के अभाव में पीड़ित और जरूरतमंद लोग न्याय एवं सहयोग के लिए दर-दर भटकने को विवश हो जाते हैं। ऐसे में समय के साथ संगठित रहना और समाज के हित में कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि "संगठन के बिना समाज की हर व्यवस्था अधूरी है। इसलिए सभी लोगों को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन से जुड़े रहना चाहिए।"
बजरंग करुवा ने कहा कि जिन लोगों के मन में सेवा की भावना है, वे संगठन से जुड़कर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जय श्रीराम समिति लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। महिलाओं की भागीदारी से संगठन और


Blog





