केरेडारी / हजारीबाग:- गरीकलाँ में अश्विनी दुर्गा पूजा को लेकर अश्विनी दुर्गा पूजा समिति 2026 का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

समिति में अध्यक्ष पद पर श्री रामप्रकाश महतो कुमार, सचिव पद पर श्री रवि कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री कुलदीप कुमार पटेल, उपाध्यक्ष पद पर श्री देवनाथ कुमार, उपसचिव पद पर श्री रोहित राम, उपकोषाध्यक्ष पद पर श्री नरेश राणा तथा महासचिव पद पर श्री बालेश्वर राणा और श्री महाबीर महतो को चुना गया है।

इसके साथ ही 12 सदस्यीय संरक्षक समिति और 27 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। संरक्षक समिति में मुखिया हितनारायण साव, उपमुखिया कैलाश महतो, पंसस रामएकबाल सिंह, पंसस पुनम देवी सहित शिक्षक, समाजसेवी और पूर्व मुखिया को शामिल किया गया है।

सलाहकार समिति में मोहन महतो, नागेश्वर महतो, श्याम राजक, डॉ कपिलदेव महतो, राजकिशोर पासवान, पवन गँझु सहित अन्य गणमान्य लोगों को जगह दी गई है।

नई समिति ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 01-10-2026 05:43 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Religion Hazaribagh News