रामगढ़/राजरप्पा। चितरपुर प्रखंड अंतर्गत चितरपुर स्नातक महाविद्यालय परिसर में 26 सितंबर शनिवार को कॉलेज परिसर में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संज्ञा उपस्थित रही। कॉलेज सभागार में आयोजित करमा महोत्सव लेकर काफी छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखा गया छात्राओं ने करम डाली की विधि विधान से पूजा अर्चना किया, करम डाल को छात्राओं द्वारा परिक्रमा कर जगाया गया,इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की लोकप्रिय त्यौहार करमा महोत्सव है जिसे आज पूरा झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्र मे भी मनाया जाता है इस वृहद पैमाने पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाना चाहिए जिससे झारखंड के संस्कृति सुरक्षित रह सके इस त्यौहार में करमा धरमा का रोचक कथा का बखान किया गया करम पर्व महत्व की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ढोल और नगाड़े की ताल पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक खूब झूमे नाचे गाये करमा महोत्सव कार्यक्रम का संचालन खोरठा विभागाध्यक्ष प्रो निरंजन महतो ने किया। इस मौके पर प्रो मनोज झा प्रो अंजनी करमाली, डॉ हिना कौशर, प्रो रेवालाल पटेल, प्रो ताराशंकर अग्रवाल, प्रो मीणा मुंडा प्रो अंजू कुमारी,प्रो निकहत परवीन, प्रो दीपक कुमार, प्रो नगमा नौशाबा प्रो उत्तम सिंह प्रो मिथिलेश करमाली,सहित कॉलेज कर्मी कुसुम कुमारी,राजेश तिवारी सोनू कुमार राहुल प्रजापति, प्रकाश कुमार पूनम देवी और भारी संख्या मे छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





