केरेडारी /हजारीबाग: ग्राम बारियातु पंचायत अंतर्गत देवरिया खुर्द गांव में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गर्जना के साथ हुई बिजली कड़कड़ाहट के दौरान जय श्री राम मंदिर के छत पर वज्रपात हो गया।  

वज्रपात से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि वज्रपात का सारा असर मंदिर ने अपने ऊपर ले लिया, वरना आसपास मौजूद लोगों और पशुओं के लिए दर्दनाक घटना हो सकती थी।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मंदिर पर वज्रपात नहीं गिरता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। एक बच्ची भी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 26-06-2026 10:54 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Religion Hazaribagh News