बड़कागांव/हजारीबाग: बड़कागांव स्थित एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अस्थायी साइट कार्यालय में पहुंचकर तोड़फोड़ की।  

पुलिस कार्रवाई: घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलदपुरा गांव निवासी विकास कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बड़कागांव थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया है जिसमें 8 नामजद समेत लगभग 300 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  

ग्रामीणों का आरोप:2019 में एनटीपीसी को आवंटित इस परियोजना के लिए बीजीआर को MDO नियुक्त किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पांच साल बाद भी कंपनी ने उनके साथ समुचित संवाद स्थापित नहीं किया। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर सवाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन, जल, जंगल, पहाड़, नदी-तालाब और क्षेत्र की प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए पिछले पांच वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।  

कंपनी का पक्ष: कंपनी का आरोप है कि आंदोलनकारी कंपनी और परियोजना प्रबंधन की सहमति के बिना आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कंपनी समर्थक तत्वों द्वारा ग्रामीणों को डराने-धमकाने की भी शिकायत की गई है।  

पृष्ठभूमि: ग्रामीणों के अनुसार जनवरी माह में जनसुनवाई में बाहरी लोगों की भागीदारी अधिक थी। 2 जून 2026 को भी ग्रामीणों ने बीजीआर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइट कार्यालय में घेर लिया था, जिन्हें वार्ता के बाद मुफ़्त किया गया।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 17-06-2026 11:26 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Special Report Hazaribagh News