तमाड़ प्रखंड को मिला नया बीडीओ, अनिल कुमार मिंज संभालेंगे जिम्मेदारी

तमाड़: झारखंड सरकार द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के व्यापक तबादले के तहत तमाड़ प्रखंड को नया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मिला है। जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार मिंज को तमाड़ का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में 88 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में कई अधिकारियों को एसडीओ, बीडीओ, सीओ, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, कई प्रखंडों एवं जिलों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तमाड़ में अनिल कुमार मिंज की नियुक्ति के बाद विकास योजनाओं के संचालन, सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि नए बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। गौरतलब है कि अनिल कुमार मिंज को पहली बार बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय नेता नितीश पाण्डेय ने कहा की इनके आने से विकास कार्यों में नई ऊर्जा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था  बहाल होगी 
गौरतलब है कि इस प्रशासनिक फेरबदल में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, दुमका सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।
CHANDAN KUMAR GUPTA CHANDAN KUMAR GUPTA · 18-06-2026 07:34 AM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Government Ranchi News