केरेडारी/हजारीबाग: केरेडारी अंचल में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नए अंचलाधिकारी के रूप में बिपिन चंद्र विश्वास ने पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने उन्हें विधिवत रूप से पदभार सौंपा।  

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त सीओ बिपिन चंद्र विश्वास ने कहा कि अंचल में आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र निर्गत करने जैसे कार्यों में तेजी लाई जाएगी।  

वहीं निवर्तमान सीओ विवेक कुमार ने नए अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और अंचल के कार्यों की जानकारी साझा की। इस मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 18-06-2026 08:16 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News