केरेडारी: मुहर्रम त्यौहार के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक कल दिनांक 19.06.2026, शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से थाना परिसर में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों एवं आम जनमानस से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
बैठक में मुहर्रम के जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं और अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा कर रूपरेखा तय की जाएगी।


Blog





