केरेडारी/हजारीबाग: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को मिली जीत पर क्षेत्र के भाजपा के सभी विधायकों एवं नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। नेताओं ने इसे विकास और जनविश्वास की जीत बताया।  

बधाई संदेश: 
एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री परिमल नाथवानी जी को झारखंड राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  

भाजपा नेताओं ने कहा कि परिमल नाथवानी के अनुभव का लाभ झारखंड को मिलेगा। वे संसद में राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 18-06-2026 09:21 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News