केरेडारी/हजारीबाग: सामाजिक न्याय स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए केरेडारी प्रखंड के आजसू पार्टी पदाधिकारी रवाना हुए। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में हो रही रैली के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था आज गर्री पेट्रोल पंप से रवाना हुआ।  

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी जागेश्वर कुमार, प्रेमचंद महतो, मनोहर साव, मोहन महतो, कंचन यादव, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, प्रतिमा देवी, संगीता देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर धनबाद के लिए रवाना हुए।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 22-06-2026 09:34 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Hazaribagh News