लोहरदगा, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नि:शुल्क सुकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सुकर पालन की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्लों का चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण, आवास प्रबंधन तथा विपणन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे सुकर पालन को व्यवसाय के रूप में सफलतापूर्वक अपना सकें।
समापन समारोह में बैंक ऑफ इंडिया स्टार किसान विकास केंद्र, लोहरदगा की प्रभारी श्रीमती सुनीता आइंद, श्री निशित मनी एवं आरसेटी निदेशक श्री सुरेश भगत ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुकर पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कम लागत में अधिक आय अर्जित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनने और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि इच्छुक प्रशिक्षुओं को बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा। आरसेटी निदेशक श्री सुरेश भगत ने जानकारी दी कि संस्थान में 29 जून से चार चक्का वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
मौके पर आरसेटी के संकाय सदस्य दीपक कुमार एवं राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य ल


Blog





