केरेडारी/हजारीबाग: आगामी मोहर्रम मेला आयोजन को भव्य तरीके से संपन्न कराने एवं खेल प्रदर्शन के लिए बाहर से पिलर मंगाए जाएंगे। शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर बुधवार को गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।  
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था एवं दोनों समुदायों के बीच आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने मिलजुल कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।  
बैठक में ये रहे मौजूद:  
अनिल कुमार सिंह, विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार, नजीर मियां, टुकन साव, विकास कुमार, विनोद कुमार सिंह, शंकर साव, गौतम कुमार, कौशर अली, मोहम्मद जिलानी, गुलाम नबी, कयूम अंसारी, रुस्तम कुमार, मोहम्मद बदरुद्दीन समेत दोनों समुदायों के सैकड़ों पुरुष उपस्थित थे।  

सभी ने शांति बनाए रखने और भाईचारे के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने पर सहमति जताई।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 24-06-2026 10:19 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Hazaribagh News