केरेडारी/हजारीबाग: आजसू पार्टी हजारीबाग के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रमोद कुशवाहा जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में रविवार को विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। विधायक ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. प्रमोद कुशवाहा को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ॐ शांति।


Blog





