केरेडारी /हजारीबाग: ग्राम बारियातु पंचायत अंतर्गत ग्राम देवरिया कला एवं बारियातु में मोहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया गया। दोनों गांवों में आयोजित मोहर्रम मेला में विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार शामिल हुए।  इस दौरान जागेश्वर कुमार ने मेले में आए सभी दर्शकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में "हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, हम सब भाई-भाई" का नारा देकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।  
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों गांवों में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  
मौके पर ये रहे मौजूद:  
अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर साव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार, मुखिया नीतू कुमारी, गुलाम नबी, कयूम अंसारी, रुस्तम अंसारी, मोहम्मद नाजीर, मोहम्मद बदरुद्दीन, कौशर अली, बालेश्वर साव, जफर रजा, मो. मेराजुद्दीन, मो. कयूम अंसारी, आफताब आलम, शहनाज, मो. कलीमुद्दीन खलील, अब्दुर रहमान, उस्ताद मुख्तार, मो. इरफान, मो. शाकीर, मो. नसीम, पप्पू, मो. हनीफ, मो. अयूब, मो. निशाद, मो. समीम, मो. एनुल, मो. यूसुफ, शाकीर रजा, गुलाम नबी, अब्दुल दाउद, मो. साबिर, मो. इब्राहिम, मो. आलम समेत दोनों ग्राम के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 26-06-2026 08:12 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Hazaribagh News