केरेडारी/हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गर्री खुर्द से लेकर पीपल चौक बारियातु तक सड़क कालिकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मुखिया नीतू कुमारी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार एवं ग्रामीण जनता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य का श्रीगणेश किया।

कार्य शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों ने संवेदक आशीष सिंह एवं कनीय अभियंता जागेश्वर उराँव से सड़क की गुणवत्ता को लेकर बातचीत की। ग्रामीणों ने BM 80 mm (बिटुमिनस मैकडम) नापी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की। विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें लाइफ लाइन हैं। इस सराहनीय पहल के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी को , ग्रामीणों ने आभार जताया।

मौके पर ये रहे मौजूद:
उप मुखिया संगीता देवी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, शेखर कुमार, गणेश कुमार, अनलेख कुमार, कुलदीप कुमार, आशीष कुमार, संतोष कुमार, विनोद महतो, दुलार महतो, लक्ष्मण कुमार, गणेश कुमार रवि, सुजीत कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद कुमार रवि, पप्पू कुमार, सिकेन्द्र कुशवाहा, हेमंत कुमार, लुकेश्वर कुमार,परमेश्वर महतो, विशाल कुमार सिंह समेत सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 28-06-2026 06:31 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Hazaribagh News