बड़कागांव/हजारीबाग: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण `SIR` अभियान के तहत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया।  

विधायक का गणना प्रपत्र बीएलओ श्रीमती सुनीता देवी द्वारा भरा गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में सहयोग करने का आग्रह भी किया।  

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा:  
"मैं आप सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि आप भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना सक्रिय सहयोग दें। सही मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।"  

प्रशासन ने बताया कि SIR अभियान के तहत सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भर रहे हैं ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 04-07-2026 09:49 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News