केरेड़ारी/हजारीबाग: केरेड़ारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गर्री खुर्द से पीपल चौक, बारियातु तक सड़क कालिकरण कार्य का निरीक्षण विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार ने ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से किया।  

कार्य शुभारंभ के दौरान समाजसेवी जागेश्वर कुमार और ग्रामीणों ने संवेदक आशीष सिंह एवं कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव से सड़क की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से बातचीत की। ग्रामीणों ने BM 80 mm बिटुमिनस मैकडम के निर्धारित नापी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग रखी।

सड़कें विकास की लाइफ लाइन विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें लाइफ लाइन हैं। उन्होंने खुद मौके पर नापी कर कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने संवेदक और विभागीय अधिकारियों से मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।  

ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

मौके पर उपस्थित: विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, शेखर कुमार, गणेश कुमार, अनलेख कुमार, कुलदीप कुमार, आशीष कुमार, संतोष कुमार, विनोद महतो, दुलार महतो, लक्ष्मण कुमार, गणेश कुमार रवि, सुजीत कुमार, चंदन कुमार, पप्पू कुमार, परमेश्वर महतो सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 10-07-2026 09:54 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News