केरेडारी/ हजारीबाग:- राधा स्वामी संगठन में 40% की छूट पर गाड़ी/मोटर वाहन खरीदने वाले ग्रामीणों की EMI कुछ महीनों से उनके खाते में नहीं आने को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।  

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार ने दी जानकारी
  
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार ने बताया कि पहले संगठन की प्रक्रिया यह थी कि राशि सीधे संगठन के खाते में जाती थी और हर महीने संगठन ही ग्रामीणों के खाते में डालकर EMI कटवाता था। लेकिन संगठन में जांच चलने और खाता सीज होने के कारण अब संगठन ग्रामीणों के खाते में राशि नहीं डाल पा रहा है।  

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान 
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा / उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि जांच कुछ महीनों में समाप्त होते ही ग्रामीणों के खाते में राशि फिर से जाने लगेगी। उन्होंने ग्रामीणों से इंतजार करने की अपील की है।  

कोऑर्डिनेटर ने क्या कहा
अजीत कुमार ने कहा -  
1. 40% छूट के लालच में ग्रामीणों ने अपने स्तर से वाहन खरीदे। इसमें किसी को जबरदस्ती नहीं की गई।  
2. संगठन में राशि भेजने का सारा प्रूफ मेरे पास है, जिसे समय आने पर ग्रामीणों और न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।  
3. वे लगातार संगठन से बात कर पेमेंट शुरू करवाने का प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।  
4. उन्होंने कहा कि पर्सनल गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देना गलत है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इस मामले को संगठन के हिस्से के रूप में लेकर जल्द समाधान निकालना चाहिए। 
ग्रामीणों से अपील
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने वाहन खरीदने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे मिलकर संगठन से बात करें और सही जानकारी लें। समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा।


Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 17-07-2026 09:55 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Public Issues Hazaribagh News