बड़कागांव/हजारीबाग: ग्राम बारियातु में चोरों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। ताजा मामला देवकी साव के घर में हुई चोरी का है। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद खुलासा नहीं होने और पंचायत के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मेहमानी जाकर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला 
जानकारी के अनुसार ग्राम बारियातु निवासी देवकी साव* पति-पत्नी के साथ गुरुवार शाम 7:00 बजे मेहमानी गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।  
चोरों ने घर में रखे छोटे-मोटे सामान के साथ-साथ अंडा और खाने-पीने की दुकान का सामान भी तितर-बितर कर दिया। कीमती सामान की चोरी हुई है या नहीं, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां, नहीं हुआ खुलासा 
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में कई चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।  

चोरी की लगातार घटनाओं और जनप्रतिनिधियों की मौन साधने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। जागेश्वर कुमार मीडिया प्रभारी का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 24-07-2026 10:20 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Public Issues Hazaribagh News