यासिर अराफ़ात 

पाकुड़:सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर गांव में शनिवार देर रात हुई एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना ने चार परिवारों की जिंदगी पलभर में बदल दी। रात करीब एक बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।घर के अंदर सो रहे सभी लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वर्षों की मेहनत से जुटाई गई उनकी सारी पूंजी आग की लपटों में स्वाहा हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखा फर्नीचर, गोदरेज, बिस्तर, छप्पर की खाट, पंखे, बर्तन, कपड़े, बच्चों की किताबें, नकदी, आभूषण और रोजमर्रा की जरूरत का हर सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित परिवार के अनुसार, एक ही मकान में अनारुल हक, उनके पुत्र मकसद आलम, महमूद शेख और युवा अधिवक्ता हक साहब अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। आग इतनी भयावह थी कि अब उनके पास तन पर पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। अनुमान है कि प्रत्येक परिवार को लगभग 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
इस हादसे में युवा अधिवक्ता हक साहब भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि आग और धुएं की चपेट में आने से उनके शरीर पर जलने के निशान हैं तथा धुआं शरीर के भीतर चले जाने के कारण उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कर
YASIR ARAFAT YASIR ARAFAT · 25-07-2026 01:28 PM · 📍 Pakur · PAKUR Bureau
Tags
Public Issues Pakur News