यासिर अराफ़ात@ झारखंड उजाला ब्यूरो 

पाकुड़िया :- झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के विशेष प्रयास से पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम बड़ासिंहपुर निवासी बिरजू सोरेन का शव ओड़िसा से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव बड़ासिंहपुर लाया गया।ग्राम बड़ा सिंहपुर, थाना एवं प्रखंड पाकुड़िया, जिला पाकुड़ के निवासी बिरजू सोरेन लगभग पंद्रह दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ रोजगार हेतु हैदराबाद गए थे।
मृतक की पत्नी ने बताया कि बिरजू सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण दोनों झारखंड वापस लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अधिक बिगड़ जाने पर उन्हें ओडिशा राज्य के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। उपचार/सहायता के प्रयासों के दौरान दिनांक 24 जुलाई 2026 की रात्रि को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर बिरजू सोरेन का निधन हो गया।जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।जिसके कारण परिवार अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार अपने गाँव मे ही करना चाहता था। इस कठिन परिस्थिति में मामले की जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को दी गई।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही उपासना मरांडी ने सक्रिय पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित किया और लगातार प्रयास कर मृतका के शव को एंबुलेंस के माध्यम से ओड़िसा से बड़ासिंहपुर लाने की व्यवस्था कराई।
मृतक का शव गांव पहुंचने पर उपासना मरांडी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा इस असहनीय दुख की घड़
YASIR ARAFAT YASIR ARAFAT · 25-07-2026 09:22 PM · 📍 Pakur · PAKUR Bureau
Tags
Public Issues Pakur News