बड़कागांव/हजारीबाग: उपायुक्त श्री हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार ने शनिवार को उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।  
विस्थापित परिवारों से संवाद कर सुनी समस्याएं  
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चट्टी बारियातू कोल परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों का स्थलीय अवलोकन किया। केरेडारी प्रखंड के पगार, चट्टी बारियातू एवं जोरदाग गांव के विस्थापित ग्रामीणों से संवाद कर मुआवजा, भवन मूल्यांकन, पुनर्वास और सेल्फ सेटलमेंट से जुड़ी समस्याएं सुनीं।  
उपायुक्त ने कहा कि _“विस्थापित परिवारों को बिजली, सड़क, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।”_ उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
आधारभूत संरचनाओं का किया निरीक्षण  
उपायुक्त ने चट्टी बारियातू कोल परियोजना क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने वाले विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन एवं पैक्स भवन के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। कंसल्टेंट और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया।
पगार स्थित एनटीपीसी कार्यालय में बैठक  
एनटीपीसी कार्यालय में एनटीपीसी एवं ऋत्विक कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्थापन, आर एंड आर कॉलोनी, भवन मूल्यांकन एवं सेल्फ सेटलमेंट की शिकायतों की समीक्षा की इसके बाद चट्टी बारियातू कोल परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर प्रगति का जायजा लिया।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 26-07-2026 09:52 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Public Issues Hazaribagh News