के लिए समाज कार्य में क्षति समाजसेवी जागेशवर कुमार।
#केरेडारी/हजारीबाग:-ग्राम देवरिया कला निवासी डॉ. सरफुद्दीन जी का अचानक निधन हो जाने से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया।
#ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. सरफुद्दीन क्षेत्र में अपनी मिलनसारिता और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। बीमारों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं।
#इस दुखद खबर पर भावी जनप्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी जागेशवर कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि _"डॉ. सरफुद्दीन जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"_
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Blog





