तमाड़ में अवैध बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में बालू लदा एक हाइवा जब्त

तमाड़: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ तमाड़ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। यह कार्रवाई बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, तमाड़ थाना क्षेत्र के कांची पुल के आगे एनएच-33 स्थित पोड़ाडीह के समीप घेराबंदी कर अवैध बालू ले जा रहे हाइवा को पकड़ा गया। वाहन को थाना लाकर करवाई शुरू कर दी गई 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने तमाड़ थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 01-08-2026 07:13 PM · 📍 Ranchi
Tags
Government Ranchi News