बुंडू में बनेगा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
बुंडू। रांची जिले के बुंडू प्रखंड के जामटोली में प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर की चारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार एवं गार्ड रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया। यहपरियोजना उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही है।शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने कहा कि बुंडू में अब तक कोई राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं था। पहली बार इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना की दिशा में कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन निर्माण से पहले परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार और गार्ड रूम का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगी और बुंडू को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लगभग 13 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इस परियोजना के तहत 1500 मीटर लंबी चारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार एवं गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। योजना की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति 2 करोड़ 16 लाख 54 हजार 100 रुपये की है, जबकि एग्रीमेंट वैल्यू 1 करोड़ 54 लाख 1 हजार 926 रुपये निर्धारित की गई हैl निर्माण कार्य की अवधि छह माह तय की गई है उन्होंने बताया कि परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड है, जबकि निर्माण कार्य एम/एस इंडियाज़ कंस्ट्रक्शन एंड कंसल्टेंट द्वारा किया जाएगा।बुंडू में पहली बार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की पहल से क्षेत्र में उत्सव का माहौल है ।
Blog





