केरेडारी/हजारीबाग:- केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम केरेडारी निवासी मो. रबुल मियां पिता शमसुद्दीन मियां ने अपनी निजी जमीन पर गौशाला का निर्माण शुरू किया था। आरोप है कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को ग्राम बरियातू के कुछ लोगों ने आकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
पीड़ित मो. रबुल मियां का आरोप है कि मुखिया पति विकास कुमार पिता स्व नागेश्वर साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर कुमार साव पिता बुधन साव, तीरथ साव पिता स्व नागेश्वर, गन्दोरी साव पिता स्व दुखु साव, छक्कन भुइयां पिता स्व लेडा भुइयां ने सहित 5 लोगों ने एकराय होकर कुदाल से गौशाला को तोड़ दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गर्दन पकड़ी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई।
इस संबंध में मो. रबुल मियां ने केरेडारी थाना एवं अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। आवेदक का कहना है कि कुछ जीएम लैंड जमीन है तो फिर मेरे लिए क्यों सभी को क्यों नहीं तोड़ा गया मतलब जातिवाद पूर्ण तरीके से अपनाया जा रहा है।

Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 11-08-2026 07:13 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News