रामगढ़। रामगढ़ के सर्किट हाउस में भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण से प्रभावित महलीडीह गांव के प्रतिनिधि मंडल ने रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में ग्रामीणों की परियोजना से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक समस्याओं को रखा और अपनी प्रमुख मांगें सांसद व अधिकारियों के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
हाथी कॉरिडोर का निर्माण: मगनपुर और महलीडीह के बीच जंगली हाथियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से "एलिफेंट कॉरिडोर" (हाथी कॉरिडोर) बनाने की मांग की गई, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके।
अंडरपास की सुविधा: स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन के लिए मगनपुर-महलीडीह के बीच अंडरपास का निर्माण कराया जाए।
सड़क कनेक्टिविटी: निर्मित होने वाले अंडरपास को मुख्य सड़क और गांव से जोड़ने के लिए समुचित संपर्क मार्ग (अप्रोच रोड) बनाया जाए।
सांसद और अधिकारियों का रुख:
बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों की मांगों को पूरी तरह जायज ठहराते हुए NHAI अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द स्थल निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सड़क विकास के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा और उनकी कनेक्टिविटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
NHAI के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मगनपुर और महलीडीह के बीच हाथी कॉरिडोर तथा अंडरपास से जुड़े प्रस्ताव का तकनीकी मूल्यांकन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शंकर महतो, टेकलाल महतो, कृष्ण कुमार शर्मा, दिलीप क
Blog





