रामगढ़। समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में शहर में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल, विधायक, रामगढ़ ममता देवी, उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज, अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद रामगढ़ विवेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें छावनी फुटबॉल मैदान में क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के लिए आधुनिक स्टेडियम का निर्माण, बस स्टैंड रामगढ़ के समीप विभिन्न आयोजनों एवं समारोहों के लिए मल्टी परपज हॉल का निर्माण तथा सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स रामगढ़ के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास की परियोजना शामिल है।
इस दौरान संबंधित एजेंसी द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत किए जाने वाले आधुनिक एवं आवश्यक विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में परियोजनाओं की रूपरेखा, सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं जनोपयोगी स्वरूप प्रदान करने तथा सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 27-08-2026 08:04 PM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Tags
Government Ramgarh News