रायडीह मोड़ बाइपास रोड पर नाले का पानी बहने से राहगीर परेशान, गंदगी का अंबार
तमाड़। तमाड़ के रायडीह मोड़ स्थित बाइपास रोड पर नाले का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहने से आम राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रायडीह मोड़ बाइपास मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद नाले की पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं रायडीह ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे कूड़ा-कचरा जमा होने से स्थिति और भी खराब हो गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नाले की उचित सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है तथा राहगीरों को दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि बाइपास रोड की नियमित सफाई कराई जाए, नाले की सफाई के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
Blog





