केरेडारी/हजारीबाग:- बीती रात झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता थे। बताया जाता है कि वे गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे, उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरीय नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। JMM ने भी शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 06-09-2026 09:41 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News