केरेडारी/ हजारीबाग:- पतरातु स्थित कार्यालय में माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की तथा उनकी 25 वर्षों की जनसेवा से देशसेवा की गौरवपूर्ण यात्रा को नमन किया। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के समर्पित जनसेवा कार्यकाल ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को नई ऊंचाई प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया यह अवसर जनसेवा से देशसेवा की भावना को और सशक्त करने वाला रहा। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी ने दीप की ज्योति के साथ राष्ट्रहित, जनसेवा और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को निरंतर मजबूत करने का संकल्प लिया।
माननीय प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और जनसेवा की प्रेरणादायी यात्रा है।

Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 18-09-2026 10:40 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News