रांची | रांची के HEC बाईपास रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद तत्काल रोक दिया गया है।

गुरुवार को जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण और दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान टीम ने करीब 22 अतिक्रमण हटाए

कार्रवाई के बीच अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिली। इसके बाद अभियान रोक दिया गया और मौके पर मौजूद JCB मशीनों को वापस भेज दिया गया

बताया जा रहा है कि HEC बाईपास रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। प्रशासन की ओर से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण और अस्थायी दुकानों को लेकर पहले ही नोटिस जारी किए गए थे।

वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जताई। क्षेत्र में पहले से अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध की स्थिति बनी हुई थी।

फिलहाल हाईकोर्ट की रोक के बाद अभियान थम गया है। अब आगे की कार्रवाई कोर्ट के अगले निर्देशों पर निर्भर करेगी।

Desk Desk · 18-09-2026 01:28 PM · 📍 Ranchi
Tags
Court & Law Ranchi News