17-18 साल से जर्जर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

तमाड़ l रायडीह गांव से होते हुए सीधे NH-33 से जुड़ने वाली सड़क आज जर्जर स्थिति में है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे गांव और आसपास के क्षेत्रों से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 17-18 वर्षों से इस सड़क की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर बने गड्ढों और खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब बनेगी यह सड़क पक्की? जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सड़क की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायक का ध्यान कब जाएगा?
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द निर्माण/मरम्मत की पहल करें, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 22-09-2026 04:33 PM · 📍 Ranchi
Tags
Public Issues Ranchi News