झारखंड |झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ओडिशा में 9 से 11 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।
झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।
Blog




