जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ होने वाली आगामी तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। जोसेफिन नकोमो को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
टीम में अनुभवी खिलाड़ियों नॉमवेलो सिबांडा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मोडेस्टर मुपाचिक्वा और शार्न मेयर्स को बरकरार रखा गया है। वहीं, चोट के कारण लोरेन त्शुमा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। टीम में चिएद्जा धुरुरु और ओलिंडर चारे को शामिल किया गया है।
दो खिलाड़ियों को केवल एक फॉर्मेट के लिए चुना गया है। कुडजाई चिगोरा सिर्फ वनडे मुकाबलों में खेलेंगी, जबकि फ्रांसिस्का चिपारे को केवल टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है।
कब और कहां होंगे मुकाबले?
तीनों वनडे मुकाबले 24, 27 और 30 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 सीरीज के मैच 3, 5 और 7 अक्टूबर को ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब में होंगे। वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा भी है।
जिम्बाब्वे महिला टीम
जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बेलोव्ड बीजा, चिएद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टिना मुतासा, केलिस नधलोवु, लोरिन फिरी, मिशेल मावुंगा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, नॉमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांजुरा, ओलिंडर चारे, शार्न मेयर्स, तेंदाई माकुशा, कुडजाई चिगोरा (केवल ODI), फ्रांसिस्का चिपारे (केवल T20I)।
Blog





